Dignity Foundation Powai Centre की दसवीं वर्षगांठ पर.........
दस वर्ष चाय और मस्ती के साथ
कुछ इस तरह जीवन बिताया है
बहुत कुछ खोया है हमने और बहुत कुछ पाया है
कुछ साथी बिछुड़ गए कुछ नये शामिल हो गए
जो चले गये उन्हें हर पल स्मृतियों में सजाया है
उनकी लगाई इस फुलवारी में नया पौधा लगाया है।
परिस्थिति कैसी भी हों मिलकर साथ निभाया है
कभी गाते हुए, थिरकते हुए सब ने आनंद मनाया है
स्वस्थ रहने के लिए योग और zumba में मन लगाया है
तो वडा पाव, समोसा से जिव्हा का स्वाद बढ़ाया है।
Picnic की जब बात चले तो मिलकर कदम बढ़ाया है
मालामाल में 10 रुपये के लिए जमकर शोर मचाया है।
बांसुरी सुनकर केवल मन ही नहीं बहलाया है,
आँखें बंद कर अंतर्मन में अपार संतोष पाया है।
Cmc की जड़ हैं वे सब जिन्होंने एक दशक संवारा है
हमने आकर इस वृक्ष का मीठा फल ही खाया है
आपके अनुभव धरोहर हैं, आपका श्रम अद्भुत है
आपकी छत्रछाया में हमने,दसवाँ साल बिताया है
और सुखद परिणाम स्वरूप दसवीं वर्षगांठ को हर्षोल्लास से मनाया है ।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें