Daddy के जन्मदिन पर
दिनांक 21:07:2025
Daddy के जन्मदिन पर
एक बार फिर मिलने मिलाने का सुअवसर आया है,
आपका जन्मदिन हर्षोल्लास से मनाने का समय आया है
आप परिवार के मान हैं, हमारे स्वाभिमान हैं,
आपका आशीर्वाद मिलता रहे आप बरगद की छांव हैं।
इस छांव में शीतलता है,विनम्रता है और मौन लाड़
-दुलार है
अपशब्द, मार पीट,धमकी कभी नहीं, न सुनी डांट फटकार है।
याद आती हैं वो धमकियां जो बचपन में माँ देतीं थीं
जब घर में हम तीनों कोहराम मचाते थे,वो परेशान होकर कहतीं थीं
‘आने दो Daddy को वो तुम लोगों को ठीक करेंगे’
हम बेसब्री से इंतज़ार करते और मन ही मन खूब हँसते ।
जीवन के 91 वसंत आसानी से नहीं देखे हैं आपने
अनेक उतार चढ़ाव,संघर्ष,सुख दुःख सब झेलकर यहाँ तक आये हैं
आपके उपवन में हम सभी ने अपना उत्तम स्थान पाया है
परिवार में कोई भेदभाव न करने का संस्कार आपसे ही पाया है।
सौभाग्य है 3 पड़पोते-नातियों का जिन्हें आपने गोद में खिलाया है।
सात्विक भोजन, प्रकृति से प्रेम,नियमित व्यायाम और योगाभ्यास आपकी जीवन चर्या है
सदैव व्यस्त रहना, नवीन टेक्नोलॉजी से स्वयं को शिक्षित करते रहना,कविता सुनाना आपकी कार्य कुशलता है
कुछ न कुछ नया सीखते रहें ये हमारे लिए प्रेरणादायक है
आपके साथ कदम से कदम मिलाकर चलें,ये हमारे लिए लाभदायक है।
कमाऊ पूत कहकर सभी माता पिता गर्व करते हैं इसमें क्या नई बात है?
हम चार सेवा निवृत्त बैठे हैं और हमारे कमाऊ पिता हैं ये आनंद की बात है।
हम रंग बिरंगे पुष्प हैं,हमें बाँधकर रखने वाले सूत्र हैं आप
हम कभी बड़े न हों बस बच्चे बने रहें,सिर पर रहे सदा आपका हाथ
आप स्वस्थ रहें,प्रसन्न रहें, मित्रों के बीच प्रिय रहें,
और खुशियाँ मिले ढेर सारी,
आप शतक बनायें और जीतें पारी,
शुभकामनाओं के साथ, ईश्वर से यही प्रार्थना है हमारी।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें